Wed. Jun 10th, 2026

उत्तराखंड में 13 अप्रैल को चुनाव प्रचार गरमाएंगी प्रियंका गांधी, हरिद्वार-गढ़वाल में होगी रैली

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। वह 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका पहली स्टार प्रचारक होंगी, जो पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी रैली करेंगी। हरिद्वार और गढ़वाल सीट में 13 अप्रैल को एक ही दिन उनकी चुनावी रैली होगी। दोनों सीटों पर चुनावी रैली का स्थान तय होना बाकी है। हरिद्वार जिले में रुड़की और गढ़वाल सीट में गौचर में रैली कराने पर विचार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने रैलियों की तैयारी शुरू कर दी हैं।

कहा, हरिद्वार व गढ़वाल सीट में एक ही दिन चुनावी रैली की जाएगी। दोनों स्थानों पर पूरे संसदीय क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता आएंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी। एक-दो दिनों में राहुल गांधी व अन्य स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय हो सकते हैं।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *