SIR Uttarakhand
SIR Uttarakhand उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण और आवेदनों की जांच के बाद मतदाता सूची का अंतिम डेटा लॉक कर दिया गया है।
अब शनिवार को नई मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
SIR Uttarakhand के बाद नैनीताल जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 7,919 मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है,
जबकि 11,477 से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकते हैं।
इसके बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या में करीब 6.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
SIR Uttarakhand :- 43,795 लोगों ने किया आवेदन
SIR Uttarakhand जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार SIR प्रक्रिया के दौरान नैनीताल जिले में कुल 43,795 आवेदन प्राप्त हुए।
ये आवेदन प्रारूप-6, प्रारूप-7 और प्रारूप-8 के तहत किए गए थे।
प्रारूप-6 में 11,477 से अधिक नाम जुड़ेंगे
मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप-6 के तहत 17,043 लोगों ने आवेदन किया था।
जांच के बाद इनमें से 11,477 से अधिक नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने हैं, जबकि 1,144 आवेदन निरस्त किए गए।
SIR Uttarakhand :- प्रारूप-7 में 7,919 नाम हटने की संभावना
मतदाता सूची से नाम हटाने या नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रारूप-7 के तहत प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके बाद करीब 7,919 मतदाताओं के नाम हटाए जाने की संभावना है।
वहीं, 10,986 आपत्तियों को निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
SIR Uttarakhand :- 5,787 मतदाताओं की जानकारी अपडेट
प्रारूप-8 के तहत नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन और मतदाता स्थानांतरण के लिए 7,772 आवेदन प्राप्त हुए।
इनमें से 5,787 मतदाताओं की जानकारी अपडेट की गई, जबकि 437 आवेदन निरस्त हुए।
अगस्त में भी आए 6,031 आवेदन
तीनों प्रारूपों के तहत अगस्त में करीब 6,031 लोगों ने आवेदन किए थे।
इन आवेदनों पर 3 अक्टूबर के बाद प्रक्रिया शुरू होने की बात सामने आ रही है।
अंतिम सूची के बाद भी नाम जुड़वाने का मौका
नई मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिलता रहेगा।
यह प्रक्रिया अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले तक जारी रहने की जानकारी दी गई है।
SIR Uttarakhand नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल के अनुसार, SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची को अपडेट किया गया है.
और पात्र मतदाताओं को नाम दर्ज कराने का अवसर आगे भी मिलेगा।