Wed. Jun 10th, 2026

पंजाब से बरामद हुई दो सप्ताह से लापता युवती, पुलिस ने परिजनों को सौंपी

पिथौरागढ़ पुलिस ने गंगोलीहाट क्षेत्र से लापता हुई युवती को दो सप्ताह बाद पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से युवती की लोकेशन ट्रेस की और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। बाद में युवती को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

13 नवंबर से लापता चल रही युवती की खोज के लिए गंगोलीहाट पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में यह टीम लगातार युवती की तलाश में जुटी रही।

सर्विलांस टीम के हेड कॉन्स्टेबल हेम चंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल कमल तुलेरा ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग कर युवती के संभावित ठिकाने का पता लगाया। टेक्निकल ट्रेसिंग के आधार पर 28 नवंबर को अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम पंजाब पहुंची।

टीम ने मौके से युवती को सकुशल बरामद कर सुरक्षित पिथौरागढ़ लाया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस की तेज कार्रवाई और तकनीकी निगरानी की बदौलत युवती सुरक्षित मिल पाई।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *