Mon. Jul 6th, 2026

रुड़की चुनावी जनसभा में हुआ कुछ ऐसा कि चमक उठी सीएम योगी की आंखें…बच्चे ने खींचा सबका ध्यान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगने पहुंचे। इस दौरान रुड़की में आयोजित जनसभा में कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी का ध्यान एक बच्चे ने खींच लिया।  

इस बच्चे को देख सीएम योगी आदित्यनाथ की चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान आने के साथ ही उनकी आंखें भी चमक उठी। यह बच्चा सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा था। जिसके मंच पर पहुंचते ही जोर-जोर से योगी-योगी के नारे लोग लगाने लगे। 

मंच पर बैठे सभी नेता भी सीएम योगी के बालस्वरूप को देख उत्साहित हो गए। कुछ नेतओं ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वहीं सीएम योगी भी बच्चे से कानों में गुफ्तगू करने लगे।  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उन्होंने जनसभा की।

सीएम योगी ने कहा कि यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है। कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।  सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *