Tue. Mar 10th, 2026

हरिद्वार पहुंचे राजपाल ,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा- ‘संतो का दुलारा’

राजपाल यादव ने हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मुलाकात की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने राजपाल यादव को मां मनसा देवी का चित्र चुनरी और चांदी का गिलास भेंट किया। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव संतों के दुलारे हैं और सनातन परंपराओं में गहरी आस्था रखते हैं। एक्टर ने कहा- उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे अच्छा और सुंदर राज्य है।प्रसिद्व अभिनेता राजपाल यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेट वार्ता कर आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को मां मनसा देवी का चित्र, मां की चुनरी व चांदी का गिलास भेंट कर आशीर्वाद दिया।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव संतों के दुलारे हैं और यह सनातन परंपराओं में गहरी आस्था रखते हैं। फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को देश दुनिया में बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजपाल यादव हमेशा ही फिल्मों में अच्छा किरदार निभाते हैं। आज के जीवन के परिवेश में मनोरंजन जरूरी है। भारतीय फिल्में हिंदू संस्कृति को दिखाने का भी सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी को राजपाल यादव के अभिनय से प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में शाही स्नान से एक दिन पूर्व अभिनेता राजपाल यादव अखाड़े की छावनी में अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे और यह महाकुंभ मेले में सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए कई धार्मिक आयोजनों में भाग भी लेंगे।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *