Sun. Jun 7th, 2026

पिथौरागढ़ में ई रिक्शा का संचालन शुरू

पिथौरागढ़ में ई रिक्शा का संचालन शुरू हो गया है। पिथौरागढ़ नगर में आवागमन के लिए कोई अभी तक कोई सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार उठाया जा रहा था।

नगरपालिका की ओर से ई रिक्शा चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। परिवहन विभाग की ओर से सहमति मिलने के बाद पांच रिक्शा क्रय कर लिए हैं। बुधवार को एक ई रिक्शा पिथौरागढ़ पहुंचा। इसे दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ नंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, ईओ राजदेव जायसी सहित पालिका के अन्य कर्मी उपस्थित थे। ईओ जायसी ने बताया कि नगर क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए पांच ई रिक्शा के संचालन का प्रस्ताव है। एक रिक्शा पिथौरागढ़ पहुंच चुका है। चार और रिक्शा शीघ्र यहां पहुंच जाएंगे। ई रिक्शा का किराया न्यूनतम 10 रुपये से 20 रुपये तक निर्धारित किया जाएगा

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *