Thu. Jul 23rd, 2026

होल्यारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, महिलाओं ने बांधा समा; लोग हुए मंत्रमुग्ध

लोहाघाट में होली रंग महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के अंतिम दिन नगर की महिला होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली और झोड़ों की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया | लोहाघाट नगर में 12वें होली रंग महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के अंतिम दिन नगर की महिला होल्यारों सहित बिशज्यूला चंपावत, ठाडाढुंगा लोहाघाट और सुंई के होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली और झोड़ों की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सीडीओ संजय कुमार सिंह, बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी का अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। बिशज्यूला से योगेश खर्कवाल, राजेश चंद्र खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल के नेतृत्व में आए होल्यारों ने सती सुलोचन मेघनाद तेरी सती भई बालम संग में और होली खेलें सैंया वरकी फरकी, चल बात करेंं सरकी सरकी होली पर दर्शक अपने थिरकने को मजबूर हो गए।

ठाडाढुंगा से मीना ढेक, दीपा मेहता, बीना जोशी, गंगा जोशी के नेतृत्व में आई महिला होल्यारों ने बज रही बज रही बजी रही मोहन तेरी मुरली बजी रही होली, सुंई पऊ से पप्पू ओली, विनोद चतुर्वेदी, जीवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई महिलाओं ने जैसे जल बिन मछली तड़प तड़प, प्यारे मैं ना जीऊं रघुना बिना की शानदार प्रस्तुति दी। होली रंग महोत्सव देखने के लिए लोहाघाट सहित रायनगर चौड़ी, कलीगांव, फोर्ती, खेतीखान, बिशुंग, बाराकोट, गुमदेश, चंपावत, पाटी, देवीधुरा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे |

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने सभी का आभार जताया। राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक नरेश चंद्र राय ने कहा कि इस संस्कृति संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। होली आयोजन में महिला होल्यार किरन पुनेठा, रेनू गड़कोटी, मीनू पुनेठा, लता वर्मा, गंगा जोशी, मीना ढेक, सुमन जोशी, दीपा मेहता आदि ने सहयोग किया।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *