Sat. Jun 27th, 2026

बच्चों ने पहले बयान बदले…..फिर कुमाऊं कमिश्नर से कर दी शिकायत; छात्र के लापता होने का मामला

हल्द्वानी में 17 फरवरी से लापता चल रहे छात्र के मामले में पुलिस छात्र के दोस्तों से बातचीत कर सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दोस्तों के परिजन ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अब कुमाऊं कमिश्नर से की गई है।

हल्द्वानी में 17 फरवरी से लापता चल रहे छात्र के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में पुलिस छात्र के दोस्तों से बातचीत कर सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दोस्तों के परिजन ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की गई है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी भास्कर (15) अपने फूफा मोहन सोनवाल के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे भास्कर आवास विकास स्थित स्कूल के लिए निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। पुलिस तफ्तीश में जुटी तो दो दोस्तों ने उससे मिलने की बात स्वीकारी। पुलिस ने दोस्तों से कई बार पूछताछ कर ली तो दोस्त अपने परिजनों के साथ शनिवार को कमिश्नर दीपक रावत के पास पहुंच गए। भास्कर के ममेरे भाई विनोद तिवारी ने बताया कि दोस्तों ने कमिश्नर के सामने न सिर्फ पीड़ित परिवार और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया बल्कि यह तक कह दिया कि अब तक उन्होंने पुलिस को जो भी बताया वह सिर्फ एक कहानी थी।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *