Mon. Jun 15th, 2026

उत्तराखंड में 20 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

नैनीडांडा सीएचसी के प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप — अदालीखाल पीएचसी में तैनात नर्सिंग अधिकारी से नियुक्ति बरकरार रखने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की कार्रवाई में आरोपी प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: नैनीडांडा के मेडिकल अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड में आज विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीडांडा के एक मेडिकल अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी सीएचसी नैनीडांडा ने अदालीखाल पीएचसी में तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से उसकी नियुक्ति उसी केंद्र पर बनाए रखने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित अधिकारी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी मेडिकल अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास पर चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी भी ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *