Sun. Jun 7th, 2026

राजपुर में संदिग्ध हालात में 16 वर्षीय किशोर की मौत

राजपुर थाना क्षेत्र के मकड़ेती गांव में रविवार को 16 वर्षीय किशोर मयंक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह सामान्य रूप से उठने और परिवार के साथ चाय पीने के बाद वह दोबारा अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन इसके बाद वह नहीं उठा।

मृतक मयंक, मकड़ेती गांव निवासी मनोज कुमार का बेटा था। पुलिस के अनुसार, चाय पीने के कुछ समय बाद उसे नींद महसूस हुई और वह कमरे में जाकर लेट गया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। आवाज लगाने और जगाने के प्रयास के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजन उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *