Mon. Feb 23rd, 2026

नशा तस्‍करी के खि‍लाफ पुल‍िस की कार्रवाई,छह आरोप‍ियों पर गैंगस्टर एक्ट

उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज‍िले में गांजा समेत मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ रही है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपित युवाओं को अपने जाल में फंसा कर उन्हें नशे के दल-दल में फंसा रहे हैं। अब पुलिस ने इन आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया क‍ि नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। आरोपित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे।जिले में गांजा समेत मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ रही है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपित युवाओं को अपने जाल में फंसा कर उन्हें नशे के दल-दल में फंसा रहे हैं। अब पुलिस ने इन आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।

आरोप‍ियों पर लगाया गया गैंगस्‍टर

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गिरोह बनाकर गांजा तस्करी के आरोपित गैंग लीडर जावेद हसन निवासी बिजारखाता जिला रामपुर समेत मोहम्मद हसनैन निवासी बिजारखाता रामपुर, दिलशाद हुसैन बिजारखाता रामपुर और आसिफ निवासी अलीगंज रामपुर के विरुद्ध गैंगस्टर लगाया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंग लीडर जावेद हसन समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के गांजा तस्करी के गैंग लीडर गौरव सिंह निवासी गरभनार सरकार की आली और गैंग सदस्य दीपक सिंह बिष्ट निवासी स्यालीधार पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।  
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया क‍ि नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशामुक्त जिले के लिए पुलिस लोगों को भी जागरूक कर रही है।  

By PAL

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *