Sun. Mar 1st, 2026

धामी सरकार रोजगार मेलों से बेरोजगारी कर रही दूर, चार महीने में तीन हजार युवाओं को मिली नौकरी

राज्य सरकार वर्तमान में अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर बल दे रही है। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट के रूप में सामने आया है। विधानसभा में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी वह 2022-23 में घट कर 4.9 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश की धामी सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से लगातार युवाओं को नौकरियां प्रदान कर रही है। बीते चार माह में सेवायोजन विभाग रोजगार मेलों के माध्यम से साढ़े तीन हजार युवाओं को रोजगार देने में सफल रहा है। इसके साथ ही सरकारी विभाग में रिक्त पदों को भी लगातार भरा जा रहा है।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोकसेवा आयोग के माध्यम से चयनित 27 डिप्टी जेलर और 285 बंदीरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

रोजगार सृजन पर बल दे रही है सरकार

राज्य सरकार वर्तमान में अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर बल दे रही है। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट के रूप में सामने आया है। विधानसभा में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी वह 2022-23 में घट कर 4.9 प्रतिशत रह गई है।

सरकारी भर्तियों में बनाया रिकॉर्ड

सरकार ने एक साल में यूकेपीएससी के माध्यम से 6635 अधिकारियों और समूह ग के पदों पर 7644 युवाओं को सेवायोजित कर रिकॉर्ड बनाया। पुलिस, आबकारी, पशुपालन, रेशम, शहरी विकास, वन, शिक्षा, कृषि समेत कई विभागों में नियुक्तियां की गईं। फॉरेस्ट गार्ड के 2000 से अधिक पदों पर भी नियुक्ति की गई।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *