Tue. Jun 9th, 2026

लंबी बीमारी के बाद अपर सचिव हरक सिंह रावत का निधन, हरिद्वार में हुआ अतिंम संस्कार

स्वर्गीय हरक सिंह रावत हरिद्वार जनपद में भी विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके हैं। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को उनका निधन हो गया। उत्तराखंड शासन के अपर सचिव हरक सिंह रावत का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। शाम को उनका अतिंम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया। उनके पुत्र राहुल रावत ने चिता को मुखाग्नि दी। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, पूर्व गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार सहित उत्तराखंड शासन के विभिन्न पीसीएस और आईएएस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की।  

By B P Singh

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *