Tue. Mar 3rd, 2026

आरआर सिनेमा में संचालित तीन स्पा सेंटरों पर छापा

पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम आरआर सिनेमा पहुंची ओर यहां स्पा सेंटर के दस्तावेजों और रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच की। दस्तावेजों में तमाम अनियमितताएं मिलीं।रुड़की में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने संयुक्त रूप से आरआर सिनेमा परिसर में संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को स्पा सेंटर संचालित करने में कई नियमों को पूरा करने में अनियमितताएं मिली। इस पर पुलिस ने तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और हरिद्वार से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम हरिद्वार हाईवे किनारे स्थित आरआर सिनेमा पहुंची। यहां टीम ने सिनेमा परिसर में संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों के अंदर बारीकी से जांच की।साथ ही स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा स्पा सेंटर के दस्तावेजों और रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच की। दस्तावेजों में तमाम अनियमितताएं मिलीं।इस पर टीम ने कर्मचारियों को अनियमितताएं सही करने के निर्देश दिए। साथ ही तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों में कुछ अनियमितताएं मिली हैं। इन्हें सही करने के निर्देश दिए गए हैं।  

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *