Sat. Feb 14th, 2026

केदारनाथ पैदल मार्ग पर 20 अगस्त से आवाजाही कर सकेंगे श्रद्धालु!

बीती 31 जुलाई को आई आपदा में केदारनाथ पैदल मार्ग 13 स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों के लिए इस ओर से आवाजाही बंद कर दी गई थी। हालांकि मार्ग दुरुस्त हो गया है। लेकिन फिर भी खतरा बरकरार है। आज भी सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ नहीं जाने दिया गया।केदारनाथ पैदल मार्ग को भले ही आवाजाही के लिए खोल दिया गया हो, लेकिन अभी भी तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

दरअसल, पैदल मार्ग कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ऐहतियात बरत रहा है। हालांकि, उम्मीद है कि 20 अगस्त से पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

आपदा में क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल मार्ग आवाजाही के लिए चालू

बीती 31 जुलाई को आई आपदा में केदारनाथ पैदल मार्ग 13 स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, अब उसे दुरुस्त कर आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

सोनप्रयाग थानाध्यक्ष डीएस असवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए स्थानों पर पैदल मार्ग काफी संकरा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

हेली सेवा से यात्रा जारी

इसे देखते हुए रविवार को भी सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया गया। अलबत्ता, हेली सेवा से यात्रा जारी है। वहीं, स्थानीय निवासियों, व्यापारियों व घोड़ा-खच्चर स्वामियों को केदारनाथ जाने दिया जा रहा है।

By PAL

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *