Sat. Feb 7th, 2026

उफ गर्मी मैदानी इलाकों में पारे ने कराई 10 साल पुरानी याद ताजा, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। केंद्र ने इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

By PAL

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *