Tue. Mar 10th, 2026

देहरादून से कोलकाता के लिए 31 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

31 मार्च से इंडिगो अपने 180 सीटर विमान से इस हवाई रूट पर फ्लाइट संचालित करने जा रहा है। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से जुड़ जाएगा। 31 मार्च से देहरादून एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों को कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए कोई भी सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन अब इंडिगो 31 मार्च से देहरादून-कोलकाता के बीच अपनी सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।

31 मार्च से इंडिगो अपने 180 सीटर विमान से इस हवाई रूट पर फ्लाइट संचालित करने जा रहा है। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से जुड़ जाएगा। इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 12.15 बजे कोलकाता से हवाई यात्रियों को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेगी। वहीं दोपहर 12:50 बजे देहरादून से यात्रियों को लेकर वापस कोलकाता के लिए टेक ऑफ करेगी।

इंडिगो की देहरादून-कोलकाता के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को इस हवाई रूट पर उड़ान भरेगी। जिसके बाद इंडिगो की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल फ्लाइटों की संख्या 15 तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, प्रयागराज, बंगलुरू, लखनऊ, पुणे, जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट मौजूद हैं।देहरादून एयरपोर्ट पर बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या से लगातार फ्लाइटों की संख्या में इजाफा हो रहा है। समर शेड्यूल लागू होते ही फ्लाइटों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। वहीं, कुछ नए शहरों को भी उड़ानें शुरू होने की संभावनाएं हैं।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *