Thu. Mar 5th, 2026

ससुर की गैर इरादतन हत्या में पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी के गाजणा स्थित आवास पर अपने ससुर की गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मृतक के बड़े बेटे मुकेश असवाल की शिकायत के बाद हुई। शिकायत के अनुसार, उनके छोटे भाई तेजपाल सिंह की पत्नी विमला देवी (32) ने मंगलवार शाम को उनके पिता हुकम सिंह असवाल (62) से झगड़ा करते हुए डंडे से हमला कर दिया था, जिससे उनके पिता की मृत्यु हो गई थी।

कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी की निगरानी में उसकी टीम ने शिकायत दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *