Tue. Mar 10th, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

भाजपा की ओर से जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।

रविवार को नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा के नेतृत्व में विभिन्न बूथों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभांवित लोगों के घर-घर जाकर संपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित भी किया। वहां नगर महामंत्री कृष्णा जोशी, हरीश जोशी, जगदीश पनेरू, गंगा खाती, रमेश खाती आदि मौजूद रहे। संवाद

बुजुर्गों को मतदान के लिए प्रेरित किया
बंगापानी (पिथौरागढ़)। प्रभारी तहसीलदार राम प्रसाद आर्य ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोरीबगड़ में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। संवाद

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *