Sun. Mar 1st, 2026

उपद्रवी मुझे जिंदा जलाने वाले थे…’, फूट-फूटकर रोई महिला कांस्टेबल, सुनाई हल्द्वानी हिंसा की आपबीती

महिला कांस्टेबल रुचि दत्त जोशी ने अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को बताया कि हिंसा के वक्त वह थाने में थे. बच्चे भी आकर बोल रहे थे कि मां का दूध पिया है बाहर आओ. यहां कोई जिंदा नहीं निकल पाएगा. 10 मिनट के अंदर हमें मदद नहीं मिलती है तो वह हमें जिंदा जला दिया जाता.

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने हल्द्वानी हिंसा में घायल हुईं महिला पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. इस दौरान महिला…पुलिसकर्मियों ने रो-रो कर महिला आयोग की अध्यक्ष को आपबीती सुनाई. महिला पुलिसकर्मियों की बात सुनकर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा भी भावुक हो गए.

8 फरवरी को हुई हिंसा में कई लोगों की जान गई थी और 300 से ज्यादा पुलिस के जवान, नगर निगम और सरकारी कर्मचारी घायल हुए थे. महिला पुलिसकर्मियों के हाथ, पैर फ्रैक्चर हुए. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने जख्मी महिला पुलिसकर्मियों ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया. कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग अपने स्तर पर सारी बातें और साक्ष्य जुटाकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा. पत्थरबाजी करने वालों को चिन्हित किया जाना चाहिए.

महिला कांस्टेबल रुचि दत्त जोशी ने अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को बताया कि हिंसा के वक्त वह थाने में थे. बच्चे भी आकर बोल रहे थे कि मां का दूध पिया है बाहर आओ यहां कोई जिंदा नहीं निकल पाएगा. 10 मिनट के अंदर हमें मदद नहीं मिलती है तो वह हमें जिंदा जला दिया जाता. मैंने तो अपने पति को भी बोल दिया था कि हम लोग यहां जिंदा जलने वाले हैं, घरों की छतों से हम पर फायरिंग हो रही थी. हर तरफ आग लगी हुई थी उस दिन हमने मौत को लाइव देखा. अब जाकर हम नॉर्मल हुए हैं.

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *