Thu. Mar 26th, 2026

भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में… करन माहरा ने कसा तंज, पार्टी छोड़ने वालों को बताया धोखेबाज

करन माहरा ने तंज कसा कि ‘बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं’। सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौका परस्त करार दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।

उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों।

भाजपा के मिशन लोटस में इसके कई उदाहरण हैं। अन्य जगहों पर भी ऐसे कई नेता थे जिन पर कई मुकदमे थे बाद में वह बीजेपी में चले गए। उन्होंने तंज कसा कि ‘बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं। 

सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं। लेकिन अब जनता इसका जवाब देगी। ये बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है जो सबके सामने जाहिर हुआ है। अब जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी तो दोबारा इन मामलों को खोला जाएगा। जिन्होंने भी राज्य के साथ धोखा किया है, अनियमित्ताएं की हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *