Mon. Feb 16th, 2026

नए साल में उत्तराखंड की प्रगति पर मुख्यमंत्री–राज्यपाल संवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नए वर्ष की बधाई दी।

भेंट के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। राज्यपाल ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के समन्वित प्रयासों से नव वर्ष 2026 में उत्तराखंड प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी राज्यपाल से भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों तथा लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल से भेंट कर नव वर्ष की बधाइयां दीं।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्र सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सभी से सुशासन, जनसेवा और उत्तराखंड के सतत विकास को लेकर सकारात्मक सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।

By PAL

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *