Thu. Mar 12th, 2026

मसूरी में क्रिकेटर Kuldeep Yadav की शादी, भव्य समारोह में जुटेंगे क्रिकेटर

Kuldeep Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी से पहले उन्होंने देहरादून पहुंचकर Cricket Association of Uttarakhand (CAU) के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बताया जा रहा है कि Kuldeep Yadav की शादी 13 और 14 मार्च को मसूरी में भव्य समारोह के साथ आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में होने वाले इस विवाह समारोह में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

Kuldeep Yadav ने देहरादून में CAU पदाधिकारियों से की मुलाकात

देहरादून दौरे के दौरान कुलदीप यादव ने CAU के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया। इस दौरान क्रिकेट और उत्तराखंड में खेल के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

CAU पदाधिकारियों ने Kuldeep Yadav को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

विवाह समारोह में शामिल होने की खुशी जताई।

मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह

जानकारी के अनुसार, Kuldeep Yadav की शादी मसूरी के एक भव्य होटल में आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि

भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma, स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav समेत कई दिग्गज क्रिकेटर इस खास मौके पर मौजूद रह सकते हैं।

लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन

मसूरी में शादी के बाद लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन भी किया जाएगा,

जिसमें क्रिकेट जगत, खेल जगत और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Kuldeep Yadav भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।

उनकी शादी को लेकर क्रिकेट फैंस में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *