Tue. Feb 17th, 2026

काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत

बैतड़ी में काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम है।भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत हो गई। खेती माध्यमिक विद्यालय तल्ला देहि के शिक्षक नर बहादुर भंडारी ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली पुरचूंणी नगरपालिका-9, बत्थोला निवासी 14 वर्षीय सीमा भंडारी अपनी मां के साथ काफल लेने जंगल गई थी। काफल के पेड़ से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई, इससे वहीं पर उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में शोक है और परिजनों में कोहराम है। 

By PAL

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *