Sat. Mar 28th, 2026

हल्द्वानी के अभय भंडारी का राज्य फुटबाल टीम में चयन

हल्द्वानी के स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहने वाले युवा फुटबॉलर अभय भंडारी का चयन राज्य की अंडर-20 फुटबॉल टीम में हुआ है। वह छत्तीसगढ़ में होने वाली स्वामी विवेकानंद फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगे। अभय के साथ एक अन्य फुटबॉलर तनिष्क भंडारी का भी राज्य की टीम में चयन हुआ है। काठगोदाम के गौला बैराज निवासी भंडारी के पिता दीपक भंडारी वरिष्ठ पत्रकार हैं। बेटे के चयन पर उन्होंने कहा कि बचपन से ही फुटबॉल के प्रति जुनून रखने वाले अभय ने अपने खेल कौशल को निखारने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *