Sat. Feb 14th, 2026

देहरादून में खूनी गैंगवार? 48 घंटे में दूसरी हत्या से शहर में दहशत

देहरादून में खूनी गैंगवार

राजधानी देहरादून में खूनी गैंगवार 48 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। इस बार निशाना बना झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा (45), जिसे अज्ञात हमलावरों ने राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से निकलते समय गोली मार दी। पुलिस शुरुआती जांच में इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।


देहरादून में खूनी गैंगवार राजपुर रोड के सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। अमन विहार, रायपुर निवासी विक्रम शर्मा सिल्वर सिटी मॉल के “एनी टाइम, एनी क्लब” जिम में वर्कआउट करने पहुंचा था। करीब डेढ़ घंटे जिम में बिताने के बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था।

इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर से ठीक पहले उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

दो गोलियां सिर में लगीं, जबकि एक फायर मिस हो गया।

वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक से जाखन की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल विक्रम शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


48 घंटे में दूसरी हत्या से दहशत

इससे पहले तिब्बती मार्केट के पास कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। दो बड़ी वारदातों ने शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो सप्ताह में यह पांचवीं हत्या बताई जा रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।


पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई देहरादून में खूनी गैंगवार

देहरादून में खूनी गैंगवार घटनास्थल पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार,

  • विक्रम शर्मा के खिलाफ झारखंड समेत अन्य राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
  • इनमें 30 से अधिक हत्या के मामले शामिल हैं।
  • झारखंड पुलिस से संपर्क किया गया है।
  • एसटीएफ की एक टीम झारखंड भेजी जा रही है।

शहर में नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दो हमलावरों के बारे में अहम सुराग मिले हैं और जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।


तीन हमलावर, बिना नंबर की बाइक

देहरादून में खूनी गैंगवार पुलिस के अनुसार, तीन बदमाश बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आए थे।

  • एक आरोपी मुख्य मार्ग पर बाइक स्टार्ट कर बैठा रहा।
  • दो हमलावर मॉल के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
  • हत्या के बाद तीनों जाखन की दिशा में फरार हो गए।

बाइक की लोकेशन और मोबाइल डाटा के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


हमेशा पिस्टल साथ रखता था विक्रम

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के गैंग के संपर्क में रहने के कारण विक्रम शर्मा को अपनी जान का खतरा था। वह अक्सर पिस्टल साथ रखता था, यहां तक कि जिम जाते समय भी। हालांकि, अचानक हुए हमले में वह पिस्टल निकाल नहीं सका।


देहरादून क्राइम न्यूज़: गैंगवार की कड़ी?

पुलिस इस हत्या को संभावित देहरादून में खूनी गैंगवार का हिस्सा मानकर जांच कर रही है। पिछले आपराधिक रिकॉर्ड और हालिया गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। राजधानी में बढ़ते अपराधों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By PAL

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *