Almora Court Bomb Threat, न्यायालय को ईमेल से मिली बम धमाके की धमकी
Almora Court Bomb Threat मामले में अल्मोड़ा जिला न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। धमकी भरे मेल के सामने आते ही न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बीते चार दिनों में दो बार धमकी भरे ईमेल मिलने से प्रशासन और आम लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है।
Almora Court Bomb Threat एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने किया निरीक्षण
Chandrashekhar Ghodeke (एसएसपी अल्मोड़ा) ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
Almora Court Bomb Threat परिसर में सघन चेकिंग अभियान
Almora Court Bomb के मद्देनज़र पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
- प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले लोगों की सख्त तलाशी और फ्रिस्किंग
- वाहनों की नियमित जांच
- संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है।
क्यूआरटी टीम अलर्ट मोड में
संभावित खतरे को देखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को अलर्ट मोड में रखा गया है।
पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
एसएसपी ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा और शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता
अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना.
आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।
Almora Court Bomb Threat मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
