Fri. Mar 20th, 2026

हल्द्वानी में डंपर हादसा: युवक की मौत, तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर जारी नैनीताल जिले में पिछले एक महीने में सड़क दुर्घटनाओं से बढ़ती मौतें, जिम्मेदारी किसकी?

हल्द्वानी, 20 मार्च 2026

हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार डंपर ने जान ले ली। आजखबर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गौलापार बाईपास रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक स्कूटी सवार था और डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। यह हादसा सड़क सुरक्षा की बदहाली और वाहन चालकों की लापरवाही को एक बार फिर उजागर करता है।

पिछले एक महीने (फरवरी अंत से मार्च मध्य 2026 तक) में नैनीताल जिले (हल्द्वानी सहित) में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमा नहीं है जैसे 16-17 मार्च 2026: मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के पास लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नैनीताल-हल्द्वानी के 5 युवकों की कार तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई। 4 युवकों की मौत (दयाल सिंह रावत – नैनीताल बैंक अधिकारी, अनिल नेगी, सुंदर, भुवन भंडारी – हल्द्वानी निवासी), 1 गंभीर घायल (योग प्रशिक्षक यशदीप पांडे)। यह हादसा नैनीताल जिले के निवासियों को झकझोर गया।

(मीडिया रिपोर्ट्स से यह स्पष्ट है कि हादसे लगातार जारी हैं, कोई रोकथाम की कोशिश ही नहीं है। पिछले साल 2025 में नैनीताल जिले में 257 दुर्घटनाएं, 166 मौतें और 305 घायल दर्ज हुए थे, जो एक ट्रेंड दिखाता है कि सड़क सुरक्षा भगवान भरोसे है।)

जिम्मेदारी किसकी? क्यों कोई जवाबदेही नहीं? ये मौतें सिर्फ “दुर्घटना” नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की विफलता, ट्रैफिक नियमों की खुली उल्लंघन और जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का नतीजा हैं। मुख्य कारण:-

*तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग: डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर तेज चलते हैं, ओवरलोड रहते हैं, और चालक थके/नशे में होते हैं।

*खराब सड़कें और ब्लैक स्पॉट्स: नैनीताल जिले में 19+ ब्लैक स्पॉट्स (जैसे गौलापार बाईपास, रामपुर हाईवे) चिह्नित हैं, लेकिन क्रैश बैरियर, स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड या लाइटिंग की कमी।

*ट्रैफिक पुलिस की नाकामी: चेकिंग कम, जुर्माना वसूली नाममात्र, हेलमेट/सीटबेल्ट नियम की अनदेखी।

*वाहन मालिकों/चालकों की लापरवाही: फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, PUC की अनदेखी।

*प्रशासन की ढिलाई: बार-बार हादसों के बाद भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं। मुरादाबाद हादसे में भी तेज रफ्तार मुख्य कारण थी, लेकिन ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं।लोग रोज मर रहे हैं क्योंकि कानून लागू करने वाले खुद जवाबदेही से मुंह मोड़ लेते हैं। परिवहन विभाग, पुलिस, NHAI, और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत या अक्षमता से ये हादसे बढ़ रहे हैं। नागरिकों को सड़क पर निकलते ही जान का खतरा रहता है।

मांग:

*तत्काल ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य।

*साप्ताहिक स्पेशल चेकिंग और भारी जुर्माना।

*डंपर/ट्रक के लिए सख्त नियम और CCTV मॉनिटरिंग।

*पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा और दोषियों पर FIR के बाद सख्त सजा।

हल्द्वानी और नैनीताल के लोग अब और बेगुनाह मौतें नहीं देखना चाहते। प्रशासन जागे, वरना ये खूनी सड़कें रोज किसी न किसी परिवार को सूना कर देंगी। सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है!

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *