Tue. Mar 10th, 2026

रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग में अनिल बलूनी का रोड शो , कार्यकर्ताओं के लिए खून भी बहाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा

बलूनी ने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। बलूनी का रोड शो आर्मी बैंड की धुन से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक पहुंचा।

यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष व मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि, भाजपा प्रदेश की पांचों सीट पर जीत दर्ज कर रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत आदि मौजूद थे।

19 अप्रैल के बाद बची खुची कांग्रेस भी हो जाएगी खत्म: बलूनी

वहीं, अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग में भी पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार में रोड शो किया। साथ ही भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंंभ किया। इस दौरान बलूनी ने कहा कि 19 अप्रैल के बाद देश में बची खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी।

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गढ़वाल और उत्तराखंड से खास लगाव है। जिसके चलते कई उत्तराखंडियों को देश की अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गढ़वाल लोक सभा के हर शहर और गांव का विकास किया जाएगा।

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *