Sun. Mar 1st, 2026

प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे

प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। बता दें कि 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 61.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रदेश में आचार संहिता लागू

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें तीन सीटें गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में हैं।

  • 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी
  • 27-28 मार्च को नामांकन
  • 28-30 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
  • 30 मार्च से दो अप्रैल- नाम वापसी
  • 19 अप्रैल को मतदान

By The Common Man

News and public affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *